October 17, 2024

Best air purifying Indoor Plants for Decoration

शहरों में आबादी बढ़ने से लोग बहुमंजिली इमारतों में रहते हैं। शहरों में हरियाली कम होने से और औधोगिक प्रदूषण एवं वाहनों के धुंए से वातावरण दुषित हो गया है। घरों के अन्दर हवा को साफ करने के लिए लोग आजकल air purifiers का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे समय में हम प्राकृतिक रूप से हवा को शुद करने के लिए इंडोर प्लांट्स का उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में इनका इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है, क्योंकि indoor plants बहुत उपयोगी हैं। एक तरफ ये घर की आंतरिक साज सज्जा पर चार चाँद लगाते हैं , साथ ही वातावरण में मौजूद विषैले पदार्थों को अवशोषित कर हवा को प्रकृतिक रूप से शुद्ध भी करते हैं। एक ओर घर की आंतरिक सज्जा को बढ़ाते हैं और हमारे को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं, जो हमें स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

आज हम कुछ उपयोगी इंडोर प्लाट्स के बारे में जानते हैं, जो कि निम्न प्रकार से है।

1- Weeping fig (पुकर):


यह Ficus Benjamina के नाम से जाना जाता हैं।यह काफ़ी प्रचलित और सुंदर भी है।इसकी growth धीमी होती है। इसको काफी सारी indirect लाइट या सुबह थोड़ी direct सनलाइट की जरूरत होती है। इसको ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। इसका स्थान जल्दी से बदलना नहीं होता है, क्योंकि नए स्थान पर adjust होने के लिए यह काफी समय लेता है। यह हवा को विशेष तौर पर formaldehyde, xylene एंड toluene जैसे विषैले पदार्थों से मुक्त रखता है।

2-Aloe Vera (घृत कुमारी)

यह आसानी से पनपता है। इसका maintenance आसान है।इसका प्रयोग सौंदर्य प्रसादन औऱ आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। यह आपके interior space को हरा भरा और तरो ताजा रखने में मदद करता है। इसे कहीं भी आसानी से उगाया जा सकता है। इसे किचन, बालकनी, गैलरी, फ़ोयर आदि में लगाया जा सकता है। इसे कम पानी की जरूरत होती है
यह air pollution को सोख्ता है।

3-Spider Plant ( मकड़ी का पौधा)

यह एक सुंदर और humble प्लां ट है, जिसका रख रखाव आसान है। यह adaptable प्लांट है, किसी भी वातावरण में यह पनप जाता है। इसको लिविंगरूम, बेडरूम या आफिस में रखा जा सकता है।
यह ऑक्सीजन का उत्पादन करता है तथा हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड को सोख्ता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।सुरुआत में ग्रोइंग के लिए ज्यादा पानी की जरूरत है, बाद में कम पानी की जरूरत होती है।

4-Snake Plant ( नाग पौधा)


यह अदभुत प्लांट है जो काफी समय तक जीवित रहता है। इसे Mother-in-law’s tongue भी कहा जाता है। इसकी देखभाल करना आसान है। इसे भी कम पानी की जरूरत होती है और low maintenance प्लान्ट है।

इसे बड़े कमरों में, खुले स्पेस या कमर्शियल स्पेस में लगाया जाता है।यह हवा में मौजूद bahut सारे विषैले तत्वों को दूर करता है। हवा में नमी और ऑक्सीजन को भरता है।

5-Bamboo Plant ( बांस का पेड़)

यह पौधा indoor plant के रूप में काफी पसंद किया जाता है।यह versatile प्लांट है, जो हर वातावरण में उग जाता है।यह घर के लिविंग रूम के लिए बहुत उपयुक्त है। फेंग शुई और वास्तु शास्त्र में भी इसको घर में रखना अच्छा माना जाता है।यह हवा से फॉर्मलडिहाइड और अन्य जहरीले तत्वों को दूर रखता है। हवा में नमी रखता है।

6-Rubber Plant ( रबर के पेड़)

इसे बालकनी या घर के entrance में रखा जा सकता है। यह बहुत खूबसूरत plant है। यह आसानी से पनपता है। कुछ वर्षों में यह अच्छी हाइट्स ले लेता है और इसकी पत्तियां waxy और सुंदर हैं। घर में इसको कहीं भी सजाया जा सकता है।
इसको bright indirect लाइट की जरूरत होती है।यह घर की हवा के विषैले तत्व जैसे फॉर्मलडिहाइड को खत्म करता है।
–::–

Bhandari.D.S.

Bhandari.D.S.

He is a passionate inspirational writer. He holds Masters degree in Management and a vast administrative and managerial experience of more than three decades. His philosophy : "LIFE is Special. Be passionate and purposeful to explore it, enjoy it and create it like an artefact".

View all posts by Bhandari.D.S. →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *